फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contract of four absent drivers terminated for six months

Lucknow News: छह माह से गैरहाजिर चार चालकों की संविदा समाप्त

Thu, 10 Aug 2023 07:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Contract of four absent drivers terminated for six months
रायबरेली। परिवहन निगम के रायबरेली डिपो पर तैनात संविदा चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। छह-छह माह से गैरहाजिर चार संविदा चालकों की संविदा निरस्त करके उन्हें हटा दिया गया है। कई और चालकों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि संविदा चालक हरिकिशोर त्रिवेदी, मोहर सिंह, राम प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा लंबे समय से गैरहाजिर हैं। राम प्रताप बीती 12 फरवरी तो मोहर सिंह 27 फरवरी से गैरहाजिर है। हरिकिशोर भी बीती 22 मई से काम पर नहीं आए। संविदा चालकों को कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन काम पर वापस नहीं आए। जवाब भी नहीं दिया गया। इसी कारण चारों चालकों की संविदा को निरस्त कर दिया गया है। काम न करने वाले चालकों-परिचालकों की संविदा को निरस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed