{"_id":"691b893297b7c1a08b053bc9","slug":"contract-electricity-workers-protest-against-salary-cuts-lucknow-news-c-13-lko1070-1475501-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संविदा बिजलीकर्मियों का वेतन कटौती के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संविदा बिजलीकर्मियों का वेतन कटौती के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
लखनऊ। संविदा बिजलीकर्मियों ने सोमवार को वेतन कटौती के विरोध में राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू करने का आदेश तो जारी किया, लेकिन मध्यांचल निगम ने बायोमेट्रिक मशीन लगाने के बजाय कर्मचारियों से मोबाइल फोन पर फेस अटेंडेंस लगाने का दबाव बनाया।
शुरुआत में पावर कॉर्पोरेशन ने एक मोबाइल से तीन कर्मचारियों की फेस अटेंडेंस दर्ज करने की व्यवस्था की थी। जिन कर्मचारियों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं था, वे साथी कर्मचारियों के मोबाइल से अपनी उपस्थिति दर्ज करते थे, लेकिन एक जून से यह व्यवस्था बदलकर एक मोबाइल-एक कर्मचारी कर दी गई।
इस बदलाव के बाद जिन कर्मचारियों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं था, उन्होंने पहले की तरह उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करना जारी रखा। खंडीय कार्यालयों ने हर माह उनकी उपस्थिति सत्यापित कर मध्यांचल डिस्कॉम को भेजी भी, लेकिन प्रबंधन ने फेस अटेंडेंस न लगाने वाले कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का आरोप है कि फेस अटेंडेंस बाध्य करने और मोबाइल न होने पर वेतन रोकने का निर्णय अनुचित है। वेतन कटौती के कारण संविदा कर्मचारियों के परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।