फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Continue power supply on Krishna Janmashtami in Uttar Pradesh.

UP News: कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिन लगातार मिलेगी बिजली, मथुरा में भव्यता से मनाने की तैयारी

Sun, 25 Aug 2024 12:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Aug 2024 12:42 AM IST
सार

यूपी में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 26 और 27 अगस्त को लगातार विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Continue power supply on Krishna Janmashtami in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। 26 एवं 27 अगस्त को पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। कार्पोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने शनिवार को निर्देश दिया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त एवं 27 अगस्त को पूरे प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के लिए तत्काल सभी तैयारी कर ली जाए। यदि किसी कारणवश लोकल फाल्ट होता है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए। इसके लिए मानव संसाधन एवं सामग्री विकेन्द्रीकृत रूप से स्थल के पास चिन्हित उपकेन्द्रों पर रखी जाएं, जिससे कि कम से कम समय में लोकल फाल्ट ठीक कराया जा सके। जहां ट्रांसफार्मर ज्यादा जलते हैं, वहां ट्राली ट्रांसफार्मर का इंतजाम किया जाए। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखते हुए वितरण खण्ड को सेक्टर में विभाजित करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

मथुरा में भव्यता से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव समारोह (जन्माष्टमी) आस्था व भव्यता से मनाने की तैयारियां जोरों पर है। मथुरा में पर्यटकों की काफी संख्या में आगमन को देखते हुए पर्यटन सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर फसाड लाइटिंग व साइनेज 21 करोड़ से तथा यमुना नदी के घाटों का विकास 43 करोड़ से कराया जा रहा है।

विज्ञापन

पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। शहर के मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर फसाड लाइटिंग लगने से पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। वहीं, यमुना नदी के घाटों के विकास से यहां पर पर्यटन और बेहतर तरीके से समय बिता सकेंगे। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पर्वत का धार्मिक महत्व है। 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा दो भागों में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फसाड लाइटिंग लगवाई गई है। इसी के साथ घाटों के पुनरुद्धार के साथ-साथ बैठने के लिए बेंच, पीने का पानी आदि की व्यवस्था की गई है। मथुरा और ब्रज क्षेत्र में श्रद्धालु साल भर आते हैं। वह जन्माष्टमी व रंगोत्सव में बड़ी संख्या में आते हैं। इसे देखते हुए पर्यटकों के लिए सुविधाओं और आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed