फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Container truck burnt due to electric wire, driver died

गोंडाः बिजली के तार की चपेट में आकर कंटेनर ट्रक में लगी आग, जिंदा जला चालक

Fri, 15 Nov 2019 02:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Container truck burnt due to electric wire, driver died
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

गोंडा में गोरखपुर के गीडा से खाली सलेंडर उतारकर लौट रहा कंटेनर पहले से गिरे बिजली के तार की चपेट आ गया। इससे कंटेनर में आग लग गई और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर लोलपुर गांव के पास गुरुवार की रात करीब दो बजे घटी।

विज्ञापन


कंटेनर का भी अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना की खबर सुन पुलिस चौकी लकड़मंडी प्रभारी इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात एक कंटेनर गोरखपुर के गीडा में खाली गैस सिलेंडर उतारकर वापस आ रहा था। अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर स्थित लोलपुर गांव के समाने पहले से टूटकर नीचे गिरे बिजली के तार की चपेट में कंटेनर आ गया। स्पार्किंग के साथ ही ट्रक में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधजले लाइसेंस व आधारकार्ड से हुई पहचान

Container truck burnt due to electric wire, driver died
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

जब तक चालक नीचे उतर कर कुछ समझ पाता करंट व आग की चपेट में आ गया। जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक चालक की शिनाख्त उमेश सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पांडेय पेट्रोल पंप देवर मैनपुरी के रूप में हुई।

इस घटना के बाबत इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि  कंटेनर चालक गोरखपुर के गीडा से सलेंडर उतारकर वापस जा रहा था और वह कंटेनर में अकेला था। बताया कि मृतक चालक के पास से मिले अधजले लाइसेंस व आधारकार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई है। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed