फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   consumers protest against electricity team

Lucknow News: खंभे लगे नहीं, बांस-बल्ली पर कनेक्शन, इलाके में पहुंची टीम पर फूटा गुस्सा

Wed, 25 Sep 2024 06:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
consumers protest against electricity team
लखनऊ। शिवपुरी चिनहट उपखंड से जुड़े हरदासी खेड़ा कॉलोनी के लोग लेसा की उपेक्षा के शिकार हैं। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि कई माह से वह इलाके में बिजली के खंभे लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कई साल पहले उन्होंने बिजली कनेक्शन लिया था। मजबूरी में बांस-बल्ली के सहारे केबल खींचकर बिजली जला रहे हैं। मंगलवार को यहां बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम को देखकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

कॉलोनी के उमेश कुमार उपाध्याय, संजू सिंह, सुधा वर्मा, शिवपूजन, प्रेम कुमार आदि का कहना है कि बारिश में बांस-बल्ली सड़ जाते हैं। आंधी के दौरान बांस के गिरने से बिजली के तार भी टूट जाते हैं। इससे आपूर्ति ठप हो जाती है। तार टूटने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लेसा ने उपभोक्ताओं से रकम भी जमा करवाई है, लेकिन खंभे नहीं लगा रहा है। इससे परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन


आईकार्ड नहीं दिखा सके कर्मचारी
मंगलवार सुबह लेसा की टीम इलाके में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कर्मचारियों से आईकार्ड मांगा तो वे नहीं दिखा सके। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने कॉलोनी में बिजली के खंभे और एबीसी न लगाए जाने पर आक्रोश जताया। उधर, चेकिंग के दौरान टीम ने हरदसी खेड़ा और आसपास के इलाके के 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रस्ताव बनाकर भेजा है
काफी पुराना मामला है। प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा गया है। आदेश मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग के दौरान कुल 14 घरों से बिजली चोरी पकड़ी गई है।
- मनोज पुष्कर, एसडीओ, शिवपुरी चिनहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed