फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   consumer pay late fee

गड़बड़ी नेटवर्क की, जेब कटेगी जनता की

Mon, 14 Oct 2013 02:00 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Mon, 14 Oct 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
consumer pay late fee
लखनऊ विश्वविद्यालय रोड स्थित एक अपार्टमेंट निवासी एस मिश्रा को देय तारीख 10 अक्टूबर को बिजली बिल भरना था।
विज्ञापन


उन्होंने तीन दिन तक लगातार बिल जमा कराने का प्रयास किया पर ऑनलाइन बिलिंग केंद्र का नेटवर्क फेल होने के कारण बिल चुका नहीं सके।

उन्होंने 12 अक्टूबर को 2159 रुपये का बिल चुकाया तो उनको अब नवंबर केबिल में लेट पेमेंट फीस भी जमा करनी होगी।


एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी आरएम शर्मा का हैंड हेल्ड बिलिंग एजेंसी ने तीन अक्टूबर को 890 रुपये का बिल बनाकर थमाया। इस बिल को देय तारीख 10 अक्टूबर तक जमा करना था।

तीन दिन तक केंद्र के चक्कर काटने के बाद भी बिल जमा नहीं हुआ। 12 अक्टूबर को घर से 12 किमी दूर स्थित केंद्र पर बिल जमा किया।

अब इनको अगले बिल में लेट पेमेंट भरना पड़ेगा ऐसे हजारों लोग हैं जो तय तारीख पर बिल चुकाने के लिए ऑनलाइन बिलिंग केंद्र पहुंचे, लेकिन खराब नेटवर्क के चलते उनको बैरंग लौटना पड़ा। ऐसे लोगों को अब बिल चुकाने पर लेट पेमेंट भी देना होगा।

विज्ञापन


यानी नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण उनको कुल जमा की गई रकम पर 1.25 प्रतिशत प्रति महीने की दर से नवंबर के बिल पर सरचार्ज भी भरना होगा।

यह खामियाजा जनता को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की लापरवाही के  चलते भुगतना पड़ेगा।

खासतौर पर गोमतीनगर, इंदिरानगर, अलीगंज, महानगर, चौक, निरालानगर, अलीगंज, चौक, अमीनाबाद, राजाजीपुरम, हजरतगंज, चारबाग इलाके में हैंड हेल्ड कर्मियों के द्वारा तीन एवं चार अक्टूबर को जनरेट हुए बिलों की देय तारीख 10 एवं 11 अक्टूबर खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऐसे उपभोक्ता जिस तारीख को बिल भरेंगे तो उनको तय तारीख के डिफरेंस दिवस का लेट पेमेंट चुकाना पड़ेगा।

नेटवर्क की खराबी की यह चपत उन सबको लगेगी जो अक्टूबर में तय तारीख के बाद बिल भरेंगे, जबकि ऐसे अधिकतर उपभोक्ता तय तारीख से पहले बिलिंग केंद्र पर बिल जमा करने पहुंचे थे, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण बिल जमा नहीं हो पाया।


यह लेट पेमेंट नवंबर में जो बिल जनरेट होकर आएगा, उसमें लेट पेमेंट सरचार्ज के रूप में अंकित होगी।

सरचार्ज की वसूली
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने बिलिंग एजेंसी के सॉफ्टवेयर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल के तय तारीख पर जमा करने पर खुद ही लेट पेमेंट फीस वसूली का प्रावधान कर रखा है।

लेट पेमेंट का सरचार्ज चुकाई गई धनराशि पर 1.25 प्रतिशत प्रति माह के रेट से अगले बिल में जुड़ कर आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed