{"_id":"5d2e304b8ebc3e6c940cfd70","slug":"consumer-forum-give-notice-to-lda-vc-lucknow-news-lko4711119182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए वीसी, सचिव को उपभोक्ता फोरम का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए वीसी, सचिव को उपभोक्ता फोरम का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए वीसी, सचिव को उपभोक्ता फोरम का नोटिस
जानकीपुरम योजना में भूखंड पर कब्जा नहीं दिलाने का मामला
जिला उपभोक्ता फोरम ने जानकीपुरम योजना में शिकायतकर्ता को उसके आवंटित भवन पर कब्जा नहीं दिलाने के मामले में एलडीए वीसी और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फोरम ने नोटिस में कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए जाएं।
फोरम के न्यायिक अधिकारी राजश्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि शिकायतकर्ता लीला श्रीवास्तव को जानकीपुरम योजना के सेक्टर एच में एलआईजी भवन 4/409 आवंटित हुआ। इसके बाद रजिस्ट्री कर भवन पर कब्जा एलडीए ने अब तक नहीं दिया। कब्जा दिलाने के लिए आदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य स्नेह त्रिपाठी ने दिया। इस आदेश का अनुपालन नहीं हुआ। इस पर शिकायतकर्ता ने अनुपालन कराने के लिए अपील की। राज्य उपभोक्ता आयोग से आदेश पर कोई स्टे नहीं होने पर अब फोरम ने एलडीए वीसी और सचिव को नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 अगस्त को होगी।