{"_id":"614428a08ebc3e475b2d793b","slug":"consumer-council-concluded-giving-cheap-electricity-instead-of-free-is-a-better-option","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता परिषद ने निकाला निष्कर्ष : फ्री के बजाय सस्ती बिजली देना ज्यादा बेहतर विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता परिषद ने निकाला निष्कर्ष : फ्री के बजाय सस्ती बिजली देना ज्यादा बेहतर विकल्प
Fri, 17 Sep 2021 11:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:03 AM IST
सार
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का मानना है कि मुफ्त बिजली के बजाय लगातार सस्ती बिजली देना उपभोक्ताओं के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
Electricity, Bulb
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का मानना है कि मुफ्त बिजली के बजाय लगातार सस्ती बिजली देना उपभोक्ताओं के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। परिषद के अनुसार मुफ्त बिजली एक निश्चित अवधि के लिए दी जा सकती है जबकि सस्ती बिजली लंबे समय तक दी जा सकती है।
विज्ञापन
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि परिषद ने मुफ्त और सस्ती बिजली दोनों विकल्पों पर अध्ययन के बाद निष्कर्ष निकाला है कि सस्ती बिजली ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फ्री और सस्ती बिजली बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। राजनीतिक दल इसमें जुट भी गए हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा ने 200 यूनिट फ्री बिजली का एलान किया तो उत्तराखंड में ऊर्जा मंत्री ने 100 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया है। अब आम आदमी पार्टी ने यूपी में 300 यूनिट मुफ्त बिजली का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल चुनाव आते ही बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो करते हैं, लेकिन ये होगा कैसे यह नहीं बताया जाता।
विज्ञापन