फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   construction will start on flyovers in city

पुराने लखनऊ और एयरपोर्ट लिंक के फ्लाईओवर पर शुरू होगा काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
construction will start on flyovers in city
लखनऊ। करीब 45 दिन से बंद चल रहे पुराने लखनऊ और एयरपोर्ट लिंक के फ्लाईओवर पर काम शुरू हो सकता है। सेतु निगम ने यहां काम शुरू करने के लिए डीएम से अनुमति मांगी है। वहीं काम शुरू करने के लिए तैयारियां भी साइट पर सेतु निगम ने तेज करा दी हैं, जिससे अनुमति मिलते ही गर्डर की कास्टिंग का काम तुरंत शुरू हो सके। सेतु निगम ने मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता का कहना है कि प्रोजेक्ट साइट पर मजदूर और जरूरी तकनीकी स्टाफ मौजूद है। ऐसे में यहां काम शुरू करने की संभावना है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जरूरी उपाय भी हम कर रहे हैं। ऐसे में डीएम से केवल अनुमति प्लांट से कंक्रीट मिक्सर की गाड़ियां साइट तक आने देने की अनुमति की जरूरत है। यह अनुमति एयरपोर्ट से शहीद पथ लिंक एलीवेटेड रोड, हैदरगंज से मीना बेकरी तक तीन लेन फ्लाईओवर और हुसैनगंज से डीएवी कॉलेज के बीच तीन लेन फलाईओवर के लिए मांगी गई है। मुख्य परियोजना प्रबंधक का कहना है कि करीब दो महीने तक काम प्रभावित होने से करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान सेतु निगम को हो चुका है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि चरक चौराहा से विक्रम कॉटन मिल के बीच फ्लाईओवर का काम अभी शुरू नहीं होगा। इसकी वजह चौक के पास कोरोना संक्रमितों का मिलना है। इन प्रोजेक्ट पर चल रहा शहर में काम हैदरगंज तिराहा से मीना बेकरी एलीवेटेड फ्लाईओवर चरक चौराहा से विक्रम कॉटन मिल एलीवेटेड फ्लाईओवर हुसैनगंज से डीएवी कालेज एलीवेटेड फ्लाईओवर शहीद पथ से एयरपोर्ट को लिंक करने के लिए एलीवेटेड रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed