{"_id":"646daeaa8b7804bb7e048417","slug":"construction-of-ramlala-statue-starts-in-ayodhya-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू, आचार्यों ने शिलापूजन कर प्रारंभ किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू, आचार्यों ने शिलापूजन कर प्रारंभ किया कार्य
Wed, 24 May 2023 03:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 May 2023 03:07 PM IST
सार
अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। यह मूर्ति 52 इंच की होगी जिसकी स्थापना श्रीराम जन्मभूमि पर की जाएगी।
विज्ञापन
शिलापूजन का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण बुधवार को पूजन अर्चन के साथ शुरू कर दिया गया है। रामसेवकपुरम में बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने कर्नाटक की श्याम शिला का पूजन अर्चन कर मूर्ति निर्माण का कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन
कारसेवकपुरम वेद विद्यालय के प्राचार्य पंडित इंद्र देव मिश्र के आचार्यत्व में वैदिक पंडितों ने सुबह 11:57 बजे विधि-विधान पूर्वक श्याम शिला की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल में बंद महाठग संजय शेरपुरिया: कभी दिल्ली में सजता था दरबार, अब कोई हाल पूछने भी नहीं आता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिविल सेवा में जोरदार लखनउवा पंच: प्रशासनिक सेवाओं में सफल होने वाले इन होनहारों ने सुनाई अपनी सक्सेस स्टोरी
श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला की अचल मूर्ति की स्थापना की जानी है। यह मूर्ति 52 इंच की होगी। फाउंडेशन लेकर मूर्ति की कुल ऊंचाई करीब आठ फीट हो जाएगी। अस्थाई गर्भगृह में वर्तमान में पूजित रामलला सहित चारों भाइयों की मूर्ति को मंदिर में उत्सव मूर्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा। जबकि रामलला की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति के निर्माण में कर्नाटक के 5 कारीगर लगाए गए हैं। मूर्ति का निर्माण कार्य 4 से 5 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
'पहले चरण का काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा'
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रह चुके मिश्रा ने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में हो रहा है और श्रद्धालु पहले चरण का काम पूरा होने के बाद मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
उन्होंने कहा था कि भूतल पर अन्य कार्यों के अलावा पहले चरण में पांच मंडप का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि राम मंदिर के पहले चरण का काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए।