फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   construction of flyover start

96 करोड़ से टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर का निर्माण शुरू

Thu, 11 Jul 2019 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
construction of flyover start
96 करोड़ से टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर का निर्माण शुरू
विज्ञापन

लखनऊ। सीतापुर रोड से अयोध्या रोड जोड़ने को बनी रिंगरोड को जाम से निजात दिलाने के लिए टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर का निर्माण बुधवार से शुरू हो गया। 96 करोड़ रुपये खर्च कर इसका काम पीडब्ल्यूडी की नेशनल हाइवे (एनएच) डिवीजन करेगी। इसे रिकॉर्ड 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में 30 जून 2020 तक पुल पर ट्रैफिक दौड़ने लगेगा। तकरीबन एक लाख लोग इससे रोज लाभान्वित होंगे।
पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है। इससे पहले पाइलिंग का काम चौराहे के पास शुरू किया गया है। पिलर का बेस बनने के बाद इसकी ढलाई शुरू की जाएगी। हमारी कोशिश है कि काम तेजी से पूरा हो। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर में काम करने वाली पुल बनाने की विशेषज्ञ एजेंसी एएससी इंफ्राटेक को काम दिया गया है। 12 माह से पहले ही इस पुल का काम पूरा करने का प्रयास है।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियंत्रित कर होगा काम
पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों का कहना है कि चलते ट्रैफिक के बीच फ्लाईओवर का काम होना है। यहां दिन में जबरदस्त ट्रैफिक रहता है। वहीं, रात में भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। वहीं, हमारी टीमें काम करने के लिए जगह बनाकर ही निर्माण शुरू करेंगी। इसके लिए जगह चिह्नित कर बेरीकेडिंग भी की जा रही है। प्रयास होगा कि यहां जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1100 मीटर लंबा होगा फ्लाईओवर
अधिशासी अभियंता ने बताया कि फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1100 मीटर है। इससे इंजीनियरिंग कॉलेज पुल से सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक सीधे मुंशीपुलिया की तरफ चला जाएगा। वहीं कुर्सी रोड का ट्रैफिक आगे अंडरपास से होकर आगे गुजरेगा। इससे यहां लगने वाले जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी।

एनडीए-1 में शिलान्यास, एनडीए-2 में निर्माण
सांसद राजनाथ सिंह के प्रयास से एनडीए सरकार के पिछले कार्यकाल में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस फ्लाईओवर का शिलान्यास किया था। 2018 में इसके लिए झूलेलाल वाटिका में कार्यक्रम भी हुआ। अब दूसरी बार सरकार बनने के तुरंत बाद फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करा दिया गया है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि फ्लाईओवर के निर्माण की लगातार निगरानी की जाएगी जिससे काम नहीं रुके। हमारी कोशिश है कि आईआईएम तिराहा, सीतापुर रोड पर बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण भी जल्द शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed