फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constant harassment of Dalits, Jungle Raj in the state: Mayawati

दलितों का लगातार उत्पीड़न, प्रदेश में जंगलराज : मायावती

Tue, 01 Sep 2020 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Sep 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Constant harassment of Dalits, Jungle Raj in the state: Mayawati
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जंगलराज के हालात हैं। मायावती ने मंगलवार को लगातार किए कई ट्वीट में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म-ज्यादती से पीड़ित हैं। पर, दलितों पर अन्याय-अत्याचार की लगातार हो रहीं घटनाएं अति चिंता की बात हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रायबरेली में पुलिस बर्बरता में दलित युवक की मौत व आगरा में तीन दलितों की हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि हरदोई के आश्रम में तीन लोगों की सोते समय ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या से पूरे इलाके में भय व सनसनी का माहौल है। मायावती ने इन घटनाओं से जुड़े दोषियों के खिलाफ  सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई करने और कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा की मांग की है।  
विज्ञापन

 
उत्तराखंड में रविदास मंदिर हटाने की निंदा
मायावती ने उत्तराखंड सरकार द्वारा हरिद्वार जिले में अतिक्रमण हटाने के नाम पर संतगुरु रविदास का मंदिर तोड़ने की कार्रवाई निंदा की है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से संत रविदास के अनुयायियों से बातचीत कर इस मामले का शीघ्र हल निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


https://twitter.com/Mayawati/status/1300671984116723716?s=20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed