फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable Recruitment Examination: Important news for candidates who have errors in the application form

सिपाही भर्ती: आवेदन पत्र में त्रुटि वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा केंद्र में ऐसे मिल सकेगी एंट्री

Thu, 15 Feb 2024 07:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Feb 2024 07:36 PM IST
सार

Constable Recruitment Examination: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में उन आवेदकों के लिए अच्छी खबर है जिनके आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि पायी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी भी परीक्षा दे सकेंगे। 

विज्ञापन
Constable Recruitment Examination: Important news for candidates who have errors in the application form
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

17 और 18 फरवरी को सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में वह अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे, जिनका आवेदन पत्र भरते वक्त अथवा संशोधन करने के दौरान फोटो अपलोड, नाम, जेंडर आदि की प्रविष्टियों में त्रुटि हो गयी थी।

विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने इस बाबत सभी डीएम, जिलों के पुलिस कप्तान और नोडल अफसरों को सूचित किया है कि ऐसे समस्त अभ्यर्थियों के मूल पहचान पत्र, बायोमैट्रिक (आवश्यकतानुसार आईरिस) तथा फेशियल रिकग्निशन तथा संदेह की स्थिति में आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पहचान सुनिश्चित करने की कार्यवाही परीक्षा केंद्र पर की जाएगी। फोटो अपलोड से संबंधित अभ्यर्थियों को उनका एक पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ लाने के लिए भी सूचित कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों से अंडरटेकिंग लेकर केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रोविजनल प्रवेश देकर उन्हें परीक्षा में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी हालात में इन कारणों से अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने इस बारे में समस्त केंद्र पर्यवेक्षक (पुलिस), स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को भलीभांति ब्रीफ करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे
सिपाही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी 75 जिलों में 2377 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने आगामी 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में होने वाली परीक्षा के के लिए सभी जिलों के डीएम और पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश देने के साथ नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों की गहन निगरानी के लिए जिलों के अलावा बोर्ड में भी दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फेस रिकगनिशन, आईरिस आदि तकनीक की मदद से संदिग्धों को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋणात्मक अंक का भी प्रावधान
परीक्षा में चार विषयों सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित 150 प्रश्न होंगे। ओएमआर आधारित प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा, जिसे दो घंटे में हल करना होगा। बोर्ड ने प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक निर्धारित किए हैं। साथ ही ऋणात्मक अंक का प्रावधान भी किया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -0.5 ऋणात्मक अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पाली में प्रश्न पत्र अलग-अलग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed