फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable Recruitment Exam: After 5 o'clock, fair like scenes at bus and railway stations, autos and tempos re

सिपाही भर्ती परीक्षा: 5 बजे के बाद बस और रेलवे स्टेशनों पर मेले जैसे नजारे, ऑटो और टैम्पों की रही मनमानी

Sat, 17 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Feb 2024 10:59 PM IST
सार

Constable Recruitment Exam: यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन बीतने के बाद ट्रेनों और बस स्टेशनों में मेले जैसे नजारे दिखे। अभ्यर्थी जैसे-तैसे ट्रेन में घुस जाने की जद्दोजहद करते दिखे। 

विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: After 5 o'clock, fair like scenes at bus and railway stations, autos and tempos re
परीक्षा के बाद ट्रेनों में दिखे ऐसे हालात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए राजधानी पहुंचे परीक्षार्थियों को सिटी बसों ने सहारा दिया। 150 सिटी बसों को शहर में ईको गार्डेन सहित 12 जगहों पर लगाया गया, जहां से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक ले जाया गया और वापसी में स्टेशनों, बस अड्डों तक ड्रॉप किया गया। रोडवेज बसों में भी भीड़ उमड़ी। खिड़कियों से पैसेंजरों को बस में एंट्री तक लेनी पड़ी। हालांकि हेल्पलाइन से खासी मदद मिली।

विज्ञापन


पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन राजधानी में सुबह ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। चारबाग स्टेशन की जगह परीक्षार्थियों के लिए ईको गार्डेन में रुकने का इंतजाम किया गया था। जहां सिटी बसों को लगाया गया। इसके अतिरिक्त दुबग्गा, रामराम बैंक चौराहा, राजाजीपुरम आदि जगहों पर भी बसों को लगाया गया, जहां से परीक्षार्थियों को लाया-ले जाया गया। सिटी बस एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि 150 सिटी बसों को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लगाया गया। जो पूरे दिन तकरीबन फुल ही रहीं। आरके त्रिपाठी रोडवेज में क्षेत्रीय प्रबंधक भी हैं। उन्होंने आगे बताया कि सौ अतिरिक्त रोडवेज बसों को परीक्षार्थियों के लिए लगाया गया था। इन बसों से उन्नाव, कानपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, गोरखपुर, गोंडा आदि के परीक्षार्थियों की आवाजाही हुई। चारबाग, कैसरबाग, अवध व आलमबाग बस अड्डों पर पैसेंजरों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


आटो टेम्पो की मनमानी
चारबाग रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक जाने व परीक्षा के बाद स्टेशन आने वालों से आटो टेम्पो वालों ने मनमाने रेट वसूले। इंदिरानगर से चारबाग स्टेशन तक के लिए 150 से 200 रुपये प्रति पैसेंजर वसूले गए। कई जगहों पर कहासुनी भी हुई। चारबाग स्टेशन से जाने वाले पैसेंजरों की शिकायत पर जीआरपी ने आटो वालों को मनमानी करने पर फटकारा भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओला ऊबर की डिमांड, 45 मिनट तक इंतजार
ओला ऊबर की बाइक सेवाएं भी परीक्षार्थियों ने ली। आम दिनों में जिस बाइक टैक्सी के लिए पैसेंजरों को पांच से अधिकतम दस मिनट तक इंतजार करना पड़ता था। वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा से उमड़ी भीड़ के चलते उन्हें 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। यह स्थिति शनिवार पूरे दिन शहर के कई इलाकों में रही।


बसों के लिए पैसेंजर यहां करें फोन
आलमबाग 8318573944 9918382131 7355052176
चारबाग 6394063090 9305752407 9935870325
कैसरबाग 7318218935 8787221440 9935361056
अवध 8090031645 9935734133 3452875361

पिकिंग पॉइन्ट पर तैनात होंगे कर्मी
मड़ियांव 9628564639 8726585009 --
अहिमामऊ 9455226806 8765363337 --
तेलीबाग 7521 076868 9839339030 --

रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क
चारबाग स्टेशन पर जो हेल्पडेस्क बनाई गई है, जिस पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 8299474332, 7985525284, 9450280539, 9415049636, 9452014168 व 9454194373 नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। सिटी रेलवे स्टेशन के लिए 8400077207 व 6387888791 नंबरों पर जानकारी हासिल की जा सकती है। इसी क्रम में कैसरबाग बस अड्डे पर स्थापित कंट्रोल रूम में भी कॉल कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 8226005808 है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed