फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable posted in prosecution branch missing, location found in Prayagraj

Lucknow News: अभियोजन शाखा में तैनात सिपाही लापता, प्रयागराज में मिली लोकेशन

Sun, 10 Sep 2023 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Sep 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Constable posted in prosecution branch missing, location found in Prayagraj
एक सितंबर को अचानक घर से बाहर गया, फिर लौटकर नहीं आया आरक्षीपत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज, पुलिस टीम सिपाही की कर रही खोजबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले में तैनात एक सिपाही अचानक लापता हो गया है। खोजबीन के बाद भी सिपाही का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस की मानें तो सिपाही की अंतिम लोकेशन प्रयागराज में मिली है। उसकी खोजबीन के लिए एक पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बाबरपुर की रहने वाली सोनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति दिपांशु कुमार अभियोजन शाखा रायबरेली में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वह पति के साथ न्यू राना नगर कानपुर रोड रायबरेली में कमरा लेकर रहती थी। उसके पति दिपांशू एक सितंबर को बाइक से बाहर गए थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। मुझे आशंका है कि उनके साथ कोई गलत घटना न घठित हो गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सिपाही के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि सिपाही की खोजबीन कराई जा रही है। उसका अंतिम लोकेशन प्रयागराज रेलवे स्टेशन में मिली थी। घरेलू विवाद में सिपाही के घर से बाहर जाने की बात सामने आ रही है। जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed