{"_id":"679fcf50aa5dd481da09fe42","slug":"constable-commits-suicide-in-government-quarter-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1061198-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी क्वार्टर में सिपाही ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी क्वार्टर में सिपाही ने की आत्महत्या
Mon, 03 Feb 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
सिपाही अजय। फाइल फोटो
सरोजनीनगर। बंथरा थाने के सरकारी क्वार्टर में रविवार को सिपाही अजय सैनी (27) ने फंदा लगा लिया। वह मौजूदा समय में एसीपी कृष्णानगर कार्यालय में तैनात थे। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते सिपाही ने आत्महत्या की है।
बिजनौर के नहटौर निवासी अजय 2019 बैच के सिपाही थे। करीब 10 माह से सरोजनीनगर थाने में तैनात थे। पत्नी काजल और ढाई माह की बच्ची के साथ रहते थे। रविवार को उनकी छुट्टी थी। दोपहर करीब दो बजे सिपाही अजय का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। नाराज होकर सिपाही ने पत्नी को कमरे के अंदर कर बाहर से कुंडी लगा दी। फिर बरामदे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी।
काजल ने खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो अजय का शव लटका मिला। चीखपुकार सुनकर पास में ही रहने वाली बंथरा थाने में तैनात महिला सिपाही क्वार्टर का मेन गेट खोलकर पहुंची तो अजय फर्श पर अचेत पड़े थे। गले में दुपट्टा बंधा था। महिला सिपाही ने कमरे की कुंडी खोली, तब काजल बाहर निकलीं। खबर पाकर इंस्पेक्टर बंथरा व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। अजय को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी कृष्णा नगर सौम्या पांडेय ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।