फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable beat up teenager her parents protesting against molestation Minor thrown second floor spine broken

Lucknow: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिपाही ने किशोरी को छत से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी

Thu, 12 Jun 2025 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Jun 2025 04:24 PM IST
सार

लखनऊ के बीबीडी इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिपाही ने किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सिपाही की पत्नी व साला भी घटना में शामिल है।

विज्ञापन
Constable beat up  teenager her parents protesting against molestation Minor thrown second floor spine broken
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीडी इलाके में सोमवार शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी व उसके माता-पिता को पीट दिया। इतना ही नहीं किशोरी को दो मंजिला मकान की छत से नीचे भी फेंक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसे गंभीर हालत में लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। मामले में किशोरी की मां ने डायल-112 में तैनात सिपाही मुकेश यादव, उसकी पत्नी महिला सिपाही कुमकुम यादव और साले अंकित यादव पर आरोप लगाते हुए छेड़छाड़, हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक, गोंडा जनपद निवासी मुकेश यादव डायल-112 में सिपाही है। वह बीबीडी इलाके में पत्नी कुमकुम और साले अंकित के साथ किराये के मकान में रहता है। कुमकुम भी विभूतिखंड थाने में सिपाही है। उसी मकान में 16 वर्षीय किशोरी भी परिवार संग किराये पर रहती है। किशोरी की मां का आरोप है कि सिपाही मुकेश यादव उनकी बेटी से आए दिन अभद्रता व छेड़छाड़ करता था। शिकायत के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बालिकाओं की सराहना कर बोले- बालक भी खूब मेहनत करें
विज्ञापन
विज्ञापन


गत नौ जून की शाम सात बजे पीड़ित परिवार ने मुकेश की हरकतों का विरोध किया तो मुकेश, कुमकुम व अंकित ने मिलकर किशोरी व उसके माता-पिता को पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने किशोरी को मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी सिपाही मुकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी ने 9वीं तक की पढ़ाई की है। पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी का एक भाई भी है।


ये भी पढ़े- UP: बड़े अफसर के बेटे ने साथियों सहित सिपाही को चौकी में घुसकर पीटा, वर्दी फाड़ी... फिर भी एफआईआर में नाम नहीं

किशोरी का आरोप, रुपये का लालच देता था सिपाही

अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बताया कि सिपाही मुकेश दो-तीन माह से उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा था। वह कभी उसे रुपये का लालच देता तो कभी धमकाता था। पहले तो किशोरी ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में सारी बात परिजनों को बता दी। परिजनों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने सिपाही होने का रौब दिखाकर उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी।


मकान में रहते हैं कई किरायेदार, हो रही पूछताछ

इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि पीड़ित व आरोपी पक्ष जिस मकान में रहते हैं, वहां कई और किरायेदार भी रहते हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। किशोरी का यह भी आरोप है कि घटना के वक्त कई लोग मौजूद थे, पर कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed