फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   conspiracy

Lucknow News: उतरेटिया में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का दरवाजा, ट्रेन पलटाने की साजिश

Wed, 23 Apr 2025 01:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:55 PM IST
विज्ञापन
conspiracy
डिजिटल के लिए
विज्ञापन


उतरेटिया में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का दरवाजा, ट्रेन पलटाने की साजिश


- सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

- कुछ दिन पहले रहीमाबाद में भी ट्रैक पर रखा गया था लकड़ी का गुटका

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। उतरेटिया में मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर लोहे का दरवाजा रखा मिला। माना जा रहा है कि अराजक तत्वों ने ट्रेन पलटाने की साजिश रची थी। मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुरक्षा एजेंसियां साजिशकर्ताओं के बारे में पता लग रही हैं। सर्विलांस की मदद से अराजक तत्वों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक रेलवे कर्मी अनिल कुमार पांडे की ओर से केस दर्ज कराया गया है। अनिल का कहना है कि बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे उन्हें रेलवे ट्रैक पर लोहे का दरवाजा रखने की सूचना मिली थी। रात 3:45 के करीब लोहे के दरवाजे के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। इसकी वजह से कई सारी ट्रेनें प्रभावित हो गई। बुधवार तड़के अनिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर लोहे के दरवाजे के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त पाए गए। रेलवे कर्मियों ने ट्रैक और उसके आसपास मौजूद लोहे के दरवाजे और उसके हिस्से को वहां से हटाया इसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो सका। 
विज्ञापन



हाल में ही रहीमाबाद में भी रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का गुटका रखा गया था। वहां पर भी ट्रेन पलटने की साजिश रची गई थी। इस संबंध में पुलिस और रेलवे के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था और आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। हालांकि, रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का गुटका किसने रखा था। इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed