फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   conspiracy for loot in model shop

बहनोई के साथ मिलकर रची थी मॉडल शॉप लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार

Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
conspiracy for loot in model shop
लखनऊ। चिनहट के तिवारीगंज स्थित मॉडल शॉप में 21 अगस्त की रात को हुई लूट की साजिश व वारदात को अंजाम देने में मैनेजर शशांक जायसवाल की भूमिका पाई गई। पुलिस ने मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 2,13,200 रुपये और तमंचा बरामद किया है। इस लूट की साजिश शशांक ने अपने बहनोई विशाल सिंह के साथ मिलकर रची थी। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चिनहट के तिवारीगंज में महानगर निवासी अभिषेक जायसवाल की मॉडल शॉप है। अभिषेक प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल के भतीजे हैं। पिछले बुधवार को वह अपने बाबा व शराब के बडे़ कारोबारी बद्री प्रसाद जायसवाल की तबियत खराब होने पर उन्हें देखने केलिए गोरखपुर गए थे। मॉडल शॉप पर उनकेमैनेजर गुडंबा के कुर्सी रोड निवासी शशांक जायसवाल व अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। शशांक ने पुलिस को सूचना दी कि 21 अगस्त बुधवार रात करीब 10.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने 3.03 लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो हकीकत कुछ और निकली। एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक, लूट की वारदात को अंजाम देने में मैनेजर शंशाक जायसवाल ने अपने चार साथियों का सहयोग लिया था।
विज्ञापन

बुधवार को शशांक जायसवाल, उसके दो साथी गुडंबा के अतरौली निवासी विकास रावत उर्फ गब्बर उर्फ लंबू और मड़ियांव गांव निवासी रवि वर्मा उर्फ देवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में 2,13,200 रुपये बरामद हुए हैं। मैनेजर के पास से 90,000, गब्बर के पास से 70,000 और रवि केपास से 53,200 रुपये बरामद हुए है। वहीं आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस, चार मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों अलीगंज के डीएस कालोनी निवासी विशाल सिंह और बेहटा रसौली निवासी अंकुर की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी अनूप सिंह के मुताबिक शशांक जायसवाल की बहन ने विशाल सिंह से लव मैरिज की थी। विशाल और शशांक ने ही इस लूट की साजिश एक होटल में शराब पीने के दौरान रची थी। घटना के तीन दिन बाद पुलिस को कॉल डिटेल मिली जिसमें गब्बर व रवि की शशांक से कई बार बातचीत की पुष्टि हुई। गब्बर पुलिस के हाथ लगा तो सारी कहानी उगल दी।

पुलिस पर लगाया था थाने में वादी की पिटाई का आरोप
इस मामले में वादी शशांक जायसवाल के बहनोई विशाल ने पुलिस द्वारा पीटने का आरोप भी लगाया था। इस मामले की वीडियो बनाकर विशाल ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। ताकि उसका साला शशांक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हो सके। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दो दिन बाद ही वारदात का खुलासा हो गया। खुलासा करने वाली चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी की टीम को डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने 25000 रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed