फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress writes to the Election Commission demanding a ban on government spending rallies of BJP leaders

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भाजपा नेताओं की सरकारी खर्च वाली रैलियों पर रोक लगाने की मांग की

Fri, 31 Dec 2021 12:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 31 Dec 2021 12:08 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बड़ी रैली पर रोक लगाने और छोटी सभाओं, चौपाल, वर्चुअल मीटिंग व डोर टू डोर कैंपेन किए जाने की जरूरत भी बताई है।

विज्ञापन
Congress writes to the Election Commission demanding a ban on government spending rallies of BJP leaders
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं की सरकारी खर्चे पर होने वाली रैलियों पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बड़ी रैली पर रोक लगाने और छोटी सभाओं, चौपाल, वर्चुअल मीटिंग व डोर टू डोर कैंपेन किए जाने की जरूरत भी बताई है। यह जानकारी पार्टी नेता पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना व नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन


नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा नेता सरकारी खर्च पर रैलियां करने के साथ ही असंवैधानिक भाषा का प्रयोग कर सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। उन्होंने अमेठी में अनुसूचित जाति की बच्ची के साथ हिंसा की घटना पर कहा कि प्रदेश में हर दिन महिलाओं के खिलाफ  औसतन 135 अपराध हो रहे हैं। भाजपा सरकार ने महिला सुरक्षा फंड का 79 प्रतिशत धन महिलाओं के हित में न खर्च कर सिर्फ  झूठे प्रचार में बर्बाद कर दिया। उन्होंने पीड़ित बच्ची व परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किए जाने को भाजपा सरकार की तानाशाही बताया।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया ने कहा कि दलितों व महिलाओं पर सर्वाधिक हिंसा यूपी में हो रहा है। इसका कारण अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिलना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी की पीड़ित बच्ची से फोन पर बात कर दोषियों को सजा दिलवाने का भरोसा दिया है। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आदित्यनाथ सरकार पूरे पांच साल पीड़ितों को धमकाकर अपराधियों को बचाती रही और घटनाओं पर पर्दा डालती रही। अमेठी की घटना भी उसी का दुष्परिणाम है। तो पूर्व मंत्री व मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े सरकार के अपराध नियंत्रण के झूठे दावों को बेनकाब कर रहे हैं। महिला अपराधों के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed