फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress workers should not sit silent fight against injustice said Sonia gandhi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोलीं सोनिया गांधी, अन्याय के खिलाफ लड़ो और संघर्ष करो, शांत मत बैठो

Thu, 23 Jan 2020 12:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Congress workers should not sit silent fight against injustice said Sonia gandhi
भुएमऊ गेस्ट हाउस से बाहर जाती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएए-एनआरसी के नाम पर भाजपा देश में भ्रम फैला रही है। इसलिए कांग्रेस के पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उन्हें सच की जानकारी दें। कहा कि सभी लोग बड़े मुद्दों के साथ ही छोटे मुद्दों को भी उठाएं। कांग्रेसी शांत होकर न बैठें। आम जनता के साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें।

विज्ञापन


भुएमऊ गेस्ट हाउस में पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला-शहर इकाई के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि सोनिया ने कहा है कि प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जाए, उस पर हर हाल में अमल किया जाए। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों की हालत खराब है। विकास कार्य ठप हैं। इसलिए सभी लोग अपने जिलों में किसानों के मुद्दे और बेरोजगारी की समस्या को लेकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि धान और गन्ने के लागत मूल्य में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर अपने-अपने जिलों में किसानों के साथ मिलकर आवाज उठाएं। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। हम सबको इसका तीखा विरोध करना चाहिए। 
विज्ञापन


भुएमऊ गेस्ट हाउस के बाहर निकले हरदोई के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि सोनिया ने प्रशिक्षण में दिए गए बिंदुओं पर पूरी तरह से अमल करके कार्य करने की बात कही। सोनिया ने कहा कि भाजपा देश में भ्रम फैला रही है। इसलिए जनता को सच्चाई बताने के लिए उनके बीच जाएं। किसानों की समस्याएं और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान सोनिया गांधी ने सभी जिला-शहर इकाई के अध्यक्षों से वहां की मौजूदा राजनीति, मुद्दों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी मौजूद रहीं। प्रियंका वाड्रा ने भी पूर्वी-पश्चिमी प्रदेश के जिलों के जिला-शहर इकाई के अध्यक्षों से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेहनत करके ही कामयाबी की बुलंदियां छूईं जा सकती हैं।

फ्रंटल संगठनों से कल मिलेंगीं सोनिया-प्रियंका

प्रदेशभर के शहर और जिलाध्यक्षों से मिलने के बाद गुरुवार को सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा जिले के फ्रंटल संगठनों से मिलेंगी। इसमें जिला इकाई, शहर इकाई के साथ ही फ्रंटल संगठनों से गुफ्तगू करके यह जानने का प्रयास करेंगी कि संगठन की स्थिति क्या है और ऐसा किया जाए कि ताकि यहां से लेकर देश स्तर तक कांग्रेस में नई जान फूंकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed