फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress workers protesting for bail of Ajay Kumar Lallu arrested by police in Lucknow

लखनऊ: गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता, लल्लू की रिहाई के लिए कर रहे थे प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2020 10:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 13 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protesting for bail of Ajay Kumar Lallu arrested by police in Lucknow
गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। 

विज्ञापन


इस दौरान तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डन भेज दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान की अगुआई में कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित जीपीओ गेट के पास से गांधी प्रतिमा की ओर धरना देने के लिए निकले, लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन


इससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रदर्शनकारी गांधी प्रतिमा पर धरना देने के लिए अड़ गए, लेकिन पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया। इससे गुस्साए कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए। पुलिस के समझाने पर जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने मुकेश चौहान समेत तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और बस में भरकर ईको गार्डन भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्का-मुक्की में मुकेश के चोटिल होने की खबर है। गिरफ्तार होने वालों में मुकेश चौहान के अलावा सत्य प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, संजय कश्यप, रंजीत, साहिल, शिवम त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह और पीके गुप्ता सहित करीब 100 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed