फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will take the help of candidates of UP assembly for Loksabha Election 2024.

UP Congress: विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की राय से रणनीति तैयार करेगी कांग्रेस

Mon, 03 Jul 2023 09:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jul 2023 09:54 AM IST
सार

कांग्रेस यूपी में दलित व अल्पसंख्यक समाज के नेताओं के कांग्रेस में आने से उत्साहित है और लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। सभी प्रत्याशियों को चार जुलाई को प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया है।

विज्ञापन
Congress will take the help of candidates of UP assembly for Loksabha Election 2024.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ने वाले वाले उम्मीदवारों से राय लेगी। उनकी राय के आधार पर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए सभी प्रत्याशियों को चार जुलाई को प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया है। यहां उनसे संबंधित लोकसभा का गणित भी समझा जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 2.23 फीसदी वोट मिला था। दो विधायकों तक सिमटी कांग्रेस प्रदेश में बदले सियासी समीकरण से उत्साहित है। अल्पसंख्यक एवं दलित नेताओं के लगातार सदस्यता लेने को कांग्रेस सुखद मान रही है। ऐसे में राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून को पार्टी के पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों को बुलाया गया है। उनसे नए परिवेश में कांग्रेस को तैयार करने के मुद्दे पर राय ली गई। अब चार जुलाई को विधानसभा चुनाव-2022 में मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनडीए की एकता को धार, पिछड़ों के सहारे होगी 2024 की नैया पार, अपना दल के मंच से दिया एकता का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमित शाह बोले: यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी बीजेपी, 300 सीटों के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का कहना है कि संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है। पार्टी के हर विभाग अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने वालों से राय लेकर लोकसभा की रणनीति तैयार की जाएगी। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से संबंधित क्षेत्र के फीडबैक और वोटबैंक के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed