फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress will not contest candidates against sp

अब राहुल की बारी, उतारेंगे अखिलेश का 'कर्ज'

Sun, 09 Mar 2014 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Mar 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
congress will not contest candidates against sp

सपा सरकार सोनिया और राहुल के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। अब राहुल ने अखिलेश का यह एहसान उतारने का मन बनाया है।

विज्ञापन


खबर है कि कांग्रेस ने भी मैनपुरी व कन्नौज लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी न खड़ा करने का मन बना लिया है।

मैनपुरी से सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव खुद चुनाव लड़ते हैं, जबकि कन्नौज से उनकी बहू व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी।

सपा ने रायबरेली से अपना प्रत्याशी खड़ा न करने की घोषणा पहले ही कर दी थी। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने अमेठी से भी सपा प्रत्याशी न उतारने के संकेत दिए।

उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस के साथ उनका यह सियासी शिष्टाचार है। रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ती हैं जबकि अमेठी उनके पुत्र व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का चुनाव क्षेत्र है।

विज्ञापन

ऐसा 2009 में भी हुआ था

congress will not contest candidates against sp

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सपा के इसी सियासी शिष्टाचार पर अमल करते हुए कांग्रेस ने भी मैनपुरी व कन्नौज से अपने प्रत्याशी न उतारने का मन बना लिया है।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने दोनों ही जगह अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। उस समय कन्नौज से अखिलेश यादव चुनाव मैदान में थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में जब यूपी में सत्ता बदली और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी डिंपल यादव निर्विरोध ही चुनाव जीत गई थीं।

रामपुर से नसीद सपा प्रत्याशी

congress will not contest candidates against sp

सपा ने लोकसभा की रामपुर सीट से नसीद अहमद खां को उम्मीदवार घोषित किया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दी।

माना जा रहा है कि सपा नेतृत्व ने नगर विकास व संसदीय कार्यमंत्री मो. आजम खां की सलाह पर उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।

नसीद अहमद खां आजम के काफी नजदीकी लोगों में गिने जाते हैं। सपा ने विधानसभा चुनाव में भी नसीद को चमरउवा से टिकट दिया था लेकिन वह कुछ वोटों से पराजित हो गए थे।

विज्ञापन

'मोदी से एकता को खतरा'

congress will not contest candidates against sp

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो देश की एकता और अखंडता को खतरा बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों झूठे वादों पर चुनाव को प्रभावित करने की साजिश कर रहे हैं। सत्ता हथियाने के लिए उन्हें सिद्धांतों से किनाराकशी करने में भी परहेज नहीं है।

कांग्रेस ने समाजवाद के नाम पर समाज में गैर बराबरी को बढ़ावा दिया। गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों को ही उजाड़ने का काम किया। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करते हुए कांग्रेस ने आपातकाल लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed