{"_id":"5ea5a4f08ebc3e904d587f4d","slug":"congress-wants-cbi-investigation-in-death-of-five-people-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की मांग, एटा में 5 लोगों की मौत की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की मांग, एटा में 5 लोगों की मौत की सीबीआई जांच हो
Sun, 26 Apr 2020 08:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Apr 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने एटा में राजेश्वर प्रसाद पचौरी समेत पांच लोगों की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परिवार को खोने वाले दिवाकर पचौरी का कहना है कि न तो उनके सामने कोई आर्थिक तंगी थी और न ही किसी तरह का कोई पारिवारिक कलह। ऐसे में आत्महत्या करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने कहा कि विसरा रिपोर्ट आने से पहले ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। यह पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगी, जिसमें चिकित्सक ने कहा है कि मृत्यु पारिवारिक कलह एवं विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई प्रतीत होती है।
विज्ञापन
सीबीआई जांच में अगर यह मामला हत्या का निकलता है तो अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा भी दिया जाए।