फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress to start its mission UP on Sonia's Birthday.

मिशन यूपी के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सीधी लड़ाई की तैयारी

Sat, 05 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 05 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congress to start its mission UP on Sonia's Birthday.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर नौ दिसंबर से कांग्रेस यूपी में अपने ‘मिशन 2017’ का आगाज करेगी। इस अवसर पर प्रदेश भर में मंडल मुख्यालयों पर कांग्रेसजन पैदल मार्च निकालेंगे। इस विरोध मार्च के जरिए पार्टी केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों और प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकेगी।

विज्ञापन


वाराणसी दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर नौ दिसंबर को केंद्र की मोदी और प्रदेश की अखिलेश सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत मेरठ मंडल से होगी।
विज्ञापन


आंदोलन के दौरान कांग्रेसजन भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महंगाई, किसान समस्या एवं असहिष्णुता के साथ बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मेरठ में पदयात्रा नौ दिसंबर को निकाली जाएगी जबकि मुजफ्फरनगर में 10 और बरेली में 14 दिसंबर को निकाली जाएगी।

इन जिलों में ये है कार्यक्रम

Congress to start its mission UP on Sonia's Birthday.

मुरादाबाद में 15, अलीगढ़ में 16, आगरा में 17, बनारस में 21, इलाहाबाद में 22, कानपुर में 23, झांसी में 24, गोरखपुर में 29 और लखनऊ में 31 दिसंबर को कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकलेगी।

मंडल स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारी

पदयात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस यात्रा में मंडल के सभी जिला और शहर अध्यक्ष, सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, जिला और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, एआईसीसी और पीसीसी सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, 2017 चुनाव के सभी संभावित प्रत्याशी, सभी सदस्य एकजुट होकर सहयोग देंगे।

यात्रा की पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed