{"_id":"5fddbe487bb6876d3238a1c3","slug":"congress-to-run-gaon-chalo-abhiyan-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में ‘गांव चलो अभियान’ चलाएगी कांग्रेस, पार्टी पदाधिकारी गांव-कस्बों में जाकर करेंगे निवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में ‘गांव चलो अभियान’ चलाएगी कांग्रेस, पार्टी पदाधिकारी गांव-कस्बों में जाकर करेंगे निवास
Sat, 19 Dec 2020 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश कांग्रेस जनवरी में ‘गांव चलो अभियान’ शुरू करेगी। इसके तहत यूपी से जुड़े सभी राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गांव-कस्बों में जाकर प्रवास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, संगठन में तेजी लाने के लिए कांग्रेस हर जिले में 15 दिवसीय प्रवास की योजना बना रही है। इसमें पार्टी के पदाधिकारी निश्चित जिले में रहकर संगठन की निर्माण की प्रकिया को अंतिम रूप देंगे। कांग्रेस का लक्ष्य है कि प्रदेश की 60 हजार ग्राम सभाओं पर ग्राम कांग्रेस कमेटियों का गठन जल्द पूरा किया जाए। इसी के तहत अब संगठन को मजबूती देने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
किसानों के हक पर डाका डाल रही सरकार : लल्लू
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के अधिकारों पर डाका डालकर गहरी साजिश कर रही है। आंदोलनकारी दर्जनों अन्नदाताओं की कुर्बानियों के बाद भी जो सल्तनत अपने काले कानून को वापस लेने को तैयार नहीं है, उसकी सभी मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं।
किसान विरोधी तीनों काले कानून न तो कृषि के लिए कल्याणकारी हैं और न ही किसानों के पक्ष में हैं। ये चंद उद्योगपति मित्रों के हित में किसानों के हक पर डाका डालने के लिए लाए गए हैं। यह कितना निंदनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे संभल के 26 किसानों पर देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कर उनको 50-50 लाख के जुर्माना भरने का नोटिस थमा दिया।
नोटिस पर चर्चा हुई तो स्थानीय प्रशासन ने कहा कि 50 लाख नहीं, मात्र 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नोटिस में जुर्माना राशि भरने में चूक हुई है।