फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state president targeted the government, said- Congress caravan is increasing day by day

Lucknow News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस का कारवां दिन- प्रतिदिन बढ़ रहा है

Thu, 01 Jun 2023 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Jun 2023 10:45 PM IST
सार

खाबरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों से प्रदेश में चारों तरफ बदहाली है। बुंदेलखंड में पानी की विकराल समस्या हो गई है। पानी के लिए लाइनें लगी हैं, प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन उसका लाभ एक भी व्यक्ति को नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Congress state president targeted the government, said- Congress caravan is increasing day by day
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का परिवार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस भीषण गर्मी में बुंदेलखंड में पानी की विकराल समस्या है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और अपराध भी बढ़ा है लेकिन प्रदेश सरकार खुद ही अपना गुणगान कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में खाबरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों से प्रदेश में चारों तरफ बदहाली है। बुंदेलखंड में पानी की विकराल समस्या हो गई है। पानी के लिए लाइनें लगी हैं, प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन उसका लाभ एक भी व्यक्ति को नहीं मिल रहा है। सरकार कहती है कि अपराध कम हो गया लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की अपनी ही तारीफ करने की नीति न प्रदेश के हित में है, न ही प्रदेश की जनता के हित में है। राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा नेता बौखलाहट में गलत बयान दे रहे हैं। मंहगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ता जा रहा है। प्रेस वार्ता में संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता पंकज तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed