फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state president Lallu sent to jail

सियासी सरगर्मी के बीच रिहा होते ही लल्लू फिर गिरफ्तार, 14 दिन के लिए भेजा जेल

Thu, 21 May 2020 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Congress state president Lallu sent to jail
अजय कुमार लल्लू - फोटो : amar ujala

हजरतगंज पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। उनको एसीपी कृष्णानगर की टीम देर रात करीब 10.30 बजे महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद एसीजेएम के सामने पेश किया गया है। वहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


अजय लल्लू और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सरकार को मुहैया कराई गई बसों की सूची में ऑटो, एंबंलेंस व ट्रक जैसे वाहनों को देने के मामले में मंगलवार को हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लखनऊ के लिए निकल गई है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सरकार को 1079 बसों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। जिसकी जांच  संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ से  कराई गई थी। सूची में 879 बसें निकलीं। 31 ऑटो और थ्री-व्हीलर और 69 एम्बुलेंस, स्कूल बस, डीसीएम, मैजिक और अन्य वाहन मिले। इतना ही नहीं एक ही नंबर का वाहन दो अलग-अलग सूचियों में दर्ज मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रिपोर्ट लखनऊ के आरटीओ आरपी द्विवेदी और अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात लखनऊ के दस्तखत से जारी की गई। इस मामले में संदीप सिंह और लल्लू के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेज में कूट रचना करने का मुकदमा मंगलवार को दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह अजय कुमार लल्लू आगरा में कांग्रेस की बसों को प्रदेश की सीमा के अंदर प्रवेश कराने के लिए गये थे। 

वहां पुलिस से कहासुनी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। देर शाम को उनको 20-20 हजार के दो निजी मुचलकों पर रिहा किया गया। उनके गिरफ्तार किये जाने की जानकारी मिलने पर हजरतगंज पुलिस की टीम आगरा रवाना की गई। वहां शाम को पुलिस टीम ने अजय कुमार लल्लू को हजरतगंज में दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार किया।


इसके बाद सड़क मार्ग से लेकर महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल गई। जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद अजय कुमार लल्लू को एसीजेएम के सामने उनके आवास रिवर बैंक कालोनी में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed