फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state president Ajay Rai said- Police behaved inhumanly with ex-soldier

Sitapur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- पूर्व सैनिक के साथ पुलिस ने किया अमानवीय व्यवहार, दिलाया न्याय का भरोसा

Sun, 01 Jun 2025 06:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Jun 2025 06:57 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को सीतापुर पहुंचे और पुलिस हिरासत में रहे पूर्व सैनिक से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सैनिक को न्याय का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Congress state president Ajay Rai said- Police behaved inhumanly with ex-soldier
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को महोली पहुंचकर पूर्व सैनिक विमल कश्यप से मुलाकात की। इंसाफ की लड़ाई में हर तरह से पूर्व सैनिक को सहयोग का आश्वासन दिया। भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सेना के जवान को पुलिस के जरिए लाठियों से पिटवा रही है। पुलिस ने 55 दिन हिरासत में रखकर पूर्व सैनिक को प्रताड़ित किया। अमानवीय व्यवहार किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना के जवान जिसने अपने जीवन का लंबा समय देश की रक्षा के लिए दिया। ऐसे पूर्व सैनिक को कपड़े उतारकर पीटना पुलिस का क्रूर चेहरा दर्शाता है। इससे स्पष्ट होता है भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का हाल बेहद खराब है। हाईकोर्ट में जब पूर्व सैनिक की मां चंद्रावती कश्यप ने याचिका दायर की तब पूर्व सैनिक पुलिस के चंगुल से छूट सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  राम मंदिर में दूसरी बार होगी प्राण प्रतिष्ठा, अपने पूरे परिवार के साथ विराजेंगे राजाराम, ये है पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की ये तस्वीरें


उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पूरी तरह से पूर्व सैनिक के साथ है। दरअसल, महोली के पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने उनके मित्र पूर्व सैनिक विमल कश्यप को हिरासत में लिया था। विमल का आरोप है कि पुलिस ने 55 दिन तक हिरासत में रखकर उन्हें प्रताड़ित किया। कपड़े उतारकर उन्हें पीटा गया। कई आपत्तिजनक फोटो भी लिए। कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया। हांलाकि, वारदात के 33 दिन बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए एक पुजारी समेत तीन लोगों को जेल भेजा था। इस चर्चित हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।


भाजपा सरकार महिला विरोधी, पुलिस हो गई कार्यवाहक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के 140 अश्लील वीडियो सामने आने के साथ बलिया के बब्बन, उन्नाव के कुलदीप सिंह सेंगर और मध्य प्रदेश के हाईवे कांड का हवाला देकर कहा कि भाजपा के लोग लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्यवाहक डीजीपी क्यों बनाए जा रहे हैं, परमानेंट बनाइए न। जब पुलिस का मुखिया ही कार्यवाहक बन रहा है तो उत्तर प्रदेश की पूरी पुलिस कार्यवाहक हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिंदूर की आड़ में अपनी नाकाफी छिपाने की कोशिश कर रही है। सनातन में महिला सिंदूर सिर्फ पति से लेती है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

जगह-जगह किया गया स्वागत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सीतापुर आगमन के दौरान रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया। सिधौली क्षेत्र में अहमदपुर जट के पास सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। यहां पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान बार अध्यक्ष राम प्रसाद गौतम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमला रावत, जिला पंचायत सदस्य सुनीला रावत, दिनेश अवस्थी, निर्भीक सिंह, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में खैराबाद टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष व शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed