फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state president Ajay Rai said instead of solving public problems gov creating Hindu-Muslim divide

UP News: अजय राय बोले- जनसमस्याओं के निराकरण के बजाय हिंदू-मुसलमान करा रही सरकार, 18 को विधानभवन घेरने का एलान

Fri, 13 Dec 2024 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 10:48 AM IST
सार

कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के बजाय सरकार हिंदू-मुसलमान करा रही है। उन्होंने 18 दिसंबर को विधानभवन घेरने का एलान किया। 

विज्ञापन
Congress state president Ajay Rai said instead of solving public problems gov creating Hindu-Muslim divide
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस हिंसा, बदायूं जैसे प्रकरण, बिजली निजीकरण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर 18 दिसंबर को विधानभवन का घेराव करेगी। इसमें हर जिले के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की। वह बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसमस्याओं के निस्तारण के बजाय सिर्फ हिंदू-मुसलमान करा रही है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों के विधायकों से घेराव में सहयोग की अपील की। इस दौरान घेराव का पोस्टर भी जारी किया गया। 
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथरस दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने खुद उनको बुलाया था। इंडिया गठबंधन में रार के सवाल पर अजय ने कहा कि सपा-कांग्रेस में एकजुटता से काम हो रहा है। आगे भी गठबंधन रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाने की साजिश

पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार बिजली का निजीकरण करके उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाने की साजिश रच रही है। इस मौके पर पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, मो. मोईद अहमद, दीपक सिंह, अनिल यादव, मनीष श्रीवास्तव हिंदवी आदि भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed