फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress state chief honours women in Uttar Pradesh.

UP: कांग्रेस की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी के घर जाकर किया सम्मानित

Fri, 07 Mar 2025 07:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Mar 2025 07:48 PM IST
सार

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिलाओं को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया और पार्टी के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Congress state chief honours women in Uttar Pradesh.
वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुसुइया शर्मा को सम्मानित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया और पार्टी के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए आधी आबादी (नारी शक्ति) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र महिलाओं की सहभागिता के बिना संभव नहीं है। कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई में हमारे देश की आधी आबादी नारी शक्ति बढ़ चढकर भागीदारी निभाई है।

विज्ञापन

Congress state chief honours women in Uttar Pradesh.
वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशीला सोनकर को सम्मानित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री राय ने कहा कि 1992 में हुए 73 और 74 वें संशोधन द्वारा पंचायतों और निकाय चुनावों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।

Congress state chief honours women in Uttar Pradesh.
वरिष्ठ कार्यकर्ता इशरत रसूल को सम्मानित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता अनुसुईया शर्मा, बेगम इशरत रसूल और सुशीला सोनकर के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, पंकज तिवारी, विजय बहादुर, संजय सिंह, आशुतोष मिश्रा, विजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed