फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress spokesperson says BJP wants to destry other parties for its existance.

UP Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- दूसरे राजनीतिक दलों का गला घोंटकर आगे बढ़ना चाह रही भाजपा

Fri, 22 Mar 2024 04:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Mar 2024 04:56 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि भाजपा दूसरे राजनीतिक दलों का गला घोंटकर आगे बढ़ना चाहती है। इलेक्टोरल बॉन्ड भारत का सबसे बड़ा घोटाला है।

विज्ञापन
Congress spokesperson says BJP wants to destry other parties for its existance.
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने प्रेसवार्ता में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों का गला घोंटकर आगे बढ़ना चाहती है। एक- एक कर वह राजनीतिक दलों पर हर प्रदेश में प्रहार कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला इलेक्टोरल बॉन्ड है। जब 2017 में इसको लेकर कानून बनाया जा रहा था उस समय कांग्रेस ने सबसे पहले इसका विरोध किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी तो खास...यहां के मुद्दे आम: जानें- क्या है जनता के मन में, आखिर कितनी बदली जिले की तस्वीर, एक रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  70 साल पहले प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस हुई थी दो फाड़, पढ़ें - ये रोमांचक किस्सा


इसी के साथ आरबीआई और भारत निर्वाचन आयोग ने भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी क्योंकि यह कंपनी एक्ट का भी उल्लंघन है। अभय दुबे ने कहा कि लोगों को धमकी देकर, गला घोंटकर, ईडी का डर दिखाकर चंदा लिया गया। इतना ही नहीं अन्य राजनीतिक दलों को चंदा देने पर भी छापा मारा गया।

अभय दुबे ने कहा कि कांग्रेस का खाता मात्र 14 लाख का ब्योरा न दे पाने के कारण सीज कर दिया गया। हम न तो अपने प्रत्याशी का सहयोग कर सकते हैं, न प्रचार कर सकते हैं, न ही कहीं आने जाने में खर्च कर सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कुछ कारणों से प्रेसवार्ता में नहीं शामिल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed