{"_id":"662a2e527d66fb733d0285ca","slug":"congress-says-pm-narendra-modi-is-upset-over-party-s-manifesto-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: कांग्रेस प्रवक्ता बोले- पीएम मोदी बौखलाहट में झूठ बोल रहे हैं, देश की जनता कांग्रेस के साथ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: कांग्रेस प्रवक्ता बोले- पीएम मोदी बौखलाहट में झूठ बोल रहे हैं, देश की जनता कांग्रेस के साथ है
Thu, 25 Apr 2024 03:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:50 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि देश की जनता कांग्रेस के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखलाहट में झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि एक दिन में 20 किसान आत्महत्या करते हैं। यूपीए ने जिस तरह से किसानों को राहत दी थी, उस तरह से आज तक नहीं मिला। प्रधानमंत्री अपने 10 साल के सवाल का जवाब दें। राहुल गांधी ने न्याय यात्रा निकालने के बाद न्याय पत्र बनाया। उन्होंने न्याय पत्र तक नहीं पढ़ा। वह झूठ बोल रहे हैं। देश का राजा जब झूठ बोलता है तो देश की अवनति होती हैं। हम सभी न्याय की बात कर रहे हैं। इसमें क्या गलत है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री न्याय पत्र से घबरा गए हैं। वह दोबारा जीत गए तो सभी विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल देंगे। मीडिया अपना काम नहीं कर पाएगी। उन्होंने बताया कि जिसने हमारा न्याय पत्र पढ़ा वह दूसरे को वोट नहीं देगा। हम लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अब बहकी हुई बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली लोकसभा : भाजपा और कांग्रेस दोनों रच रहे हैं चक्रव्यूह, प्रियंका गांधी को लेकर बिछाई गई है ये बिसात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप: मेरी सभा में आया राहुल गांधी का गुंडा, सौगंध लेती हूं, नहीं रह पाएगा इस क्षेत्र में
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद कई भाई-बहन हैं। मंगलसूत्र की बात भी उनके मुंह से अच्छी नहीं है। राम हमारी आस्था का स्रोत है। हम मंदिर मस्जिद सब जगह जाते हैं। हर संस्कृति का सम्मान करते हैं। भगवान राम राजनीति का विषय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो ओल्ड पेंशन स्कीम लाई जाएगी।
राहुल-प्रियंका के चुनाव लड़ने पर नहीं दिया जवाब
पवन खेड़ा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी समय खत्म नहीं हुआ है। पार्टी उन्हें लड़ने का आदेश देगी तो लड़ेंगे।