फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress's UP Jodo Yatra: Party will put all its strength in 18 days journey, will start from Saharanpur

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा: 18 दिन की यात्रा में पार्टी झोंकेगी ताकत, सहारनपुर से होगी शुरूआत, जानिए रूट

Tue, 19 Dec 2023 08:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 Dec 2023 08:52 PM IST
सार

सहारनपुर से शुरू होने वाली यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 18 दिन बाद लखनऊ पहुंचेगी। कांग्रेस के महासचिव (संगठन) अनिल यादव ने बताया कि हर जिले में ज्यादा से ज्यादा दिन यात्रा को भ्रमण कराने की मांग आ रही है।

विज्ञापन
Congress's UP Jodo Yatra: Party will put all its strength in 18 days journey, will start from Saharanpur
भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगा कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बुधवार को सहारनपुर से शुरू होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकुंभरी के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत करेंगे। उनके साथ प्रदेशभर के 307 नेता निरंतर बने रहेंगे। इसके अलावा संबंधित जिले के लोग भी जुड़ते जाएंगे। करीब 18 दिन चलने वाली इस यात्रा में 161 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं होंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी के ज्यादातर वरिष्ठ नेता मंगलवार शाम तक सहारनपुर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। सहारनपुर से शुरू होने वाली यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 18 दिन बाद लखनऊ पहुंचेगी। कांग्रेस के महासचिव (संगठन) अनिल यादव ने बताया कि हर जिले में ज्यादा से ज्यादा दिन यात्रा को भ्रमण कराने की मांग आ रही है। ऐसे में रामपुर, मुरादाबाद, लखीमपुर और सीतापुर में कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में यह यात्रा लखनऊ में निर्धारित समय से एक से दो दिन देर से भी पहुंच सकती है। कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को यात्रा स्थगित रहेगी।
विज्ञापन


भाजपा की नाकामी बताएंगे- राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इस यात्रा का मकसद जनता के बीच भाजपा की गलत नीतियों के बारे में जागरूकता लाना है। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से भाजपा सरकार विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चलने वाली इस यात्रा में हर जिले के लोग हिस्सा लेंगे। कई स्थानों पर प्रशासन की ओर से यात्रा को इजाज़त देने में आनाकानी की जा रही है। लेकिन कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं है। तयशुदा रूट पर यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में रहने वालों की सूची तैयार
प्रदेश अध्यक्ष के साथ चलने वाले 307 लोगों में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक आदि शामिल हैं। इसके लिए बाकायदा संबंधित लोगों ने प्रदेश कार्यालय में नामांकन कराया। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। व्यवस्था के मद्देनजर सभी से कंट्रोल रूम के जरिए सहमति ली गई। यह भी तय किया गया है कि कौन- कौन लोग किस जिले के यात्रा दौरान बढ़ेंगे।

कहां से कहां तक चलेगी यात्रा
पहला दिन- 20 दिसंबर को सहारनपुर में शाकुभरी देवी के दर्शन से यात्रा शुरू होकर कुरेशान चौक पहुंचेगी। यहां से चलकर सहारनपुर बस स्टैंड होते हुए सभास्थल पर पहुंची और वहीं विश्राम करेगी।

दूसरा दिन- 21 को सहारनपुर के असगरया मदरसा से यात्रा शुरू होकर 17 स्थानों पर सभा करते हुए गोपाली में रात्रि विश्राम करेगी।
तीसरा दिन- 22 को मुजफ्फरपुर के पुरकाजी से शुरू होकर बसेड़ा में रात्रि विश्राम।
चौथा दिन- 23 को बिजनौर के आरके फार्म से बिलाई शुगर मिल पर रात्रि विश्राम।
पांचवा दिन- 24 को बिजनौर के नगीना से धामपुर में रात्रि विश्राम।
छठवां दिन- 25 को अमरोहा के नौगवां रोड से पंचायती कला होते हुए मुरादाबाद के तुगलकाबाद होते हुए कुंदरकी में रात्रि विश्राम।
सातवां दिन- 27 को रामपुर में चार स्थानों पर जनसभा के बाद यात्रा स्थगति रहेगी। 28 को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
नौवां दिन- 29 को रामपुर के गांधी समाधि स्थल से अंबेडकर पार्क में रात्रि विश्राम।
दशवां दिन- 30 को रामपुर के शाहाबााद से सुहावा होते हुए बरेली की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से शिवपुरी होते हुए गुरुग्रावा में रात्रि विश्रामष
ग्यारवां दिन- 31 को बरेली के करगैना करेली से सेटेलाइट बस स्टैंड होते हुए खिरिया निजावत खाम में रात्रि विश्राम।
बारहवां दिन- एक जनवरी को शाहजहांपुर के कटरा से कपसेडा में रात्रि विश्राम।
तेरहवां दिन- दो जनवरी को शाहजहांपुर होते हुए लखीमपुर में प्रवेश करेगी।
चौदहवां दिन- तीन जनवरी को लखीमपुर के बरगदिया होते हुए गोला में रात्रि विश्राम। फिर पंद्रहवें दिन चार को लालपुर से होते हुए खीरी के शेख सराय में रात्रि विश्राम।
सोलहवां दिन- पांच जनवरी को सीतापुर के कृषक इंटर कालेज से होते हुए नेपालपुर में रात्रि विश्राम।
सत्रहवां दिन - छह जनवरी को सीतापुर के नेपालापुर से नैमिषारण्य में रात्रि विश्राम।
अट्ठरहवां दिन- सात जनवरी को सीतापुर से होते हुए इटौंजा, बीकेटी के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed