फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress's guerrilla protest fires police, lathi charged

कांग्रेस के गुरिल्ला प्रदर्शन से बौखलाई पुलिस, जमकर किया लाठी चार्ज

Wed, 30 Sep 2020 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Sep 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Congress's guerrilla protest fires police, lathi charged
प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भाजीं लाठियां - फोटो : अमर उजाला
हाथरस गैंपरेप पीड़िता के शव का रात में पुलिस द्वारा जबरिया अंतिम संस्कार कराए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्तांओं मुख्य मंत्री आवास, विधानसभा के सामने, हजरतगंज सहित कई जगह गुरिल्ला रणनीति के तहत शहर में अलग-अलग जोरदार प्रदर्शन किया। जिससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसको लेकर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर जमकर लाठी चार्ज किया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
विज्ञापन


लाठी चार्ज करने के बाद पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस विरोध प्रदर्शन में सबसे अधिक लाठियां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सड़क पर भांजी हैं। हाथरस की गैंपरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया था। मंगलवार को ही पीड़िता निधन हो गया और उसके बाद पुलिस ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। जिसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की आंशका को देखते हुए पुलिस ने नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया था। जिसके कारण कांग्रेसियसों ने गुरिल्ला रणनीति अपनाई और एक साथ की बजाए अलग-अलग साधनों और रास्तों से कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य मंत्री आवास, हजरतगंज चौराहा और विधानभवन के सामने प्रदर्शन पहुंचे। जिससे पुलिस के हौंसले पस्त हो गए है। मुख्यमंत्री आवास के जाने के दौरान वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की पुलिस से जमकर झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। यहां पर कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू को पुलिस ने जमकर पीटा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, लल्लन कुमार, जुबेर अहमद और प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रशासन अनूप गुप्ता पुलिस की पिटाई में घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विधानभवन के सामने यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन पर भी पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जिसमें यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, संदीप पाल, खुर्शीद आलम, अवनीश, ज्ञानेश शुक्ला सहित दर्जन भर कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पुलिस की बेतहाशा पिटाई में कई कार्यकर्ताओं की पीट कई- कई जगह से कट गई और कपड़े फट गए हैं। महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी को पुलिस ने घर से निकलने ही नही दिया। सुबह से ही उनके घर पर पुलिस बैठ गई। सोमवार को ममता ने जोरदार प्रदर्शन किया था। ----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed