राज्यसभा टिकट मुद्दे पर अपनी टीस नहीं छुपा सके बेनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का कहना है कि राज्यसभा में नेता विपक्ष का दर्जा हासिल करने के लिए कांग्रेस के साथ सपा का होना जरूरी है।
कांग्रेस को चाहिए कि वह सपा का सहयोग लेकर राज्यसभा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाए। बेनी ने फिर दोहराया कि राहुल गांधी 2019 में प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्हें पीएम बनाने में वह उसी तरह अहम भूमिका निभाएंगे जैसे 1989 में मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनवाने में निभाई थी।
बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बेनी ने राज्यसभा का टिकट न मिलने के सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि हाईकमान का फैसला उन्हें मंजूर है। लेकिन अपनी टीस वह छिपा नहीं पाए।
उनका कहना था कि अब यह जरूरी है कि राज्यसभा में कांग्रेस मजबूत हो। इसके लिए सपा का सहयोग लेना आवश्यक है। राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय और राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों पर भरोसा नहीं किया जा सकता कि वे किसके पाले में जाएंगे।
सिर्फ नोट से ही नहीं मिल जाते वोट
कांग्रेस के भीतर चल रही उठापटक पर बेनी ने कहा, फिलहाल तो पार्टी को सोनिया गांधी के निर्देशानुसार ही चलना चाहिए। अखिलेश दास द्वारा राज्यसभा सीट के लिए 100 करोड़ रुपये की पेशकश करने के बसपा प्रमुख मायावती के दावे पर बेनी ने कहा कि केवल नोट से वोट नहीं जुटाए जा सकते।
अब अखिलेश दास चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे। अखिलेश दास के बसपा से इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा, इसमें सत्ताधारी सपा की तिकड़म भी हो सकती है।