{"_id":"67c82cf9ce2b8b2362026b07","slug":"congress-mp-tanuj-puniya-press-conference-in-lucknow-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहा अत्याचार, वो सिंह उठाकर नहीं जी पाते, बोले कांग्रेस सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहा अत्याचार, वो सिंह उठाकर नहीं जी पाते, बोले कांग्रेस सांसद
Wed, 05 Mar 2025 04:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:24 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि यूपी में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। वो सिर उठाकर नहीं जी पाते हैं। सरकार उन्हें सुरक्षा देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहा है। आज वह सिर उठाकर जी नहीं पाते हैं। मथुरा, मेरठ और बिजनौर की घटना बताती है कि सरकार अनुसूचित जाति के लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
मेरठ में शादी में अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला हुआ है। भाजपा का झंडा लगाकर आए थे। कड़ी कार्रवाही नहीं हुई। सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। अनुसूचित जाति के लोगों को दबाकर रखना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में भी गड़बड़ी की गई। आरक्षित वर्ग को नौकरी से वंचित रखा गया। सरकार पिछड़े, वंचित को नौकरी से दूर रखना और शोषण करना चाहती है इसीलिए जाति जनगणना की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ है। पुलिस के द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ भी कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2023 के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में किस तरह अपराध बढ़ा है। यही वजह है कि 2024 का आंकड़ा नहीं जारी किया जा रहा है।