{"_id":"67d00d8b496db58f8c0b20b3","slug":"congress-mp-rakesh-rathore-s-bail-granted-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सांसद राकेश राठौर की जमानत मंजूर, भाई बोले- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सांसद राकेश राठौर की जमानत मंजूर, भाई बोले- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
Tue, 11 Mar 2025 03:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Mar 2025 03:46 PM IST
सार
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की एकल पीठ ने सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। उन पर दुष्कर्म का आरोप है।
विज्ञापन
सांसद राकेश राठौर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की एकल पीठ ने मंगलवार को सांसद राकेश राठौर की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर कर ली। न्यायाधीश राजेश सिंह चौहान की एकल खंडपीठ ने जमानत दी है।
विज्ञापन
बता दें कि सांसद राकेश राठौर दुष्कर्म के आरोप में जिला कारागार में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई 27 फरवरी को हुई थी। कोर्ट ने विवेचक को केस डायरी के साथ विवेचना पूरी कर प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 17 जनवरी को सांसद पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। सांसद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद 30 जनवरी को उन्हें जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन