{"_id":"69e72cb617dd81629408a125","slug":"congress-mp-praniti-shinde-stated-that-bjp-was-conspiring-to-exploit-women-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस ने सरकार को घेरा, सांसद प्रणीति शिंदे बोलीं- महिलाओं का इस्तेमाल करने की साजिश कर रही थी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस ने सरकार को घेरा, सांसद प्रणीति शिंदे बोलीं- महिलाओं का इस्तेमाल करने की साजिश कर रही थी भाजपा
Tue, 21 Apr 2026 01:22 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:22 PM IST
सार
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा कि भाजपा महिलाओं का इस्तेमाल करने की साजिश कर रही थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर सरकार को घेरा। सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की मंशा साफ नहीं है। सत्ता की लालच में महिलाओं का इस्तेमाल करने की साजिश की जा रही थी। इसका कांग्रेस ने पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं की हितैषी रही है। भाजपा का झूठ जनता समझती है। कांग्रेस ने पहली बार पंचायत में महिला आरक्षण दिया। लेकिन, भाजपा जल्दबाजी में महिला बिल के नाम पर जनता को धोखा देना चाहती है।
विज्ञापन
सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा कि कांग्रेस इस पर सार्वजनिक चर्चा चाहती है। भाजपा की प्रलोभन की नीति उजागर हो चुकी है। महिला बिल के जरिये देश को तोड़ने की साजिश थी। इसका कांग्रेस ने पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
वहीं आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यूपी में 2027 में चुनाव है। जरा भी नैतिकता है तो यूपी विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें। कहें कि पहले यूपी विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव पास कराए। कांग्रेस समर्थन करेगी। इस मौके पर मनीष हिंदवी, सचिन रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।