फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress mayoral candidates declared in eight cities including Bareilly, Kanpur-Varanasi candidates already an

UP News : कांग्रेस ने 11 नगर निगमों में घोषित किए महापौर पद के प्रत्याशी, गोरखपुर से नवीन सिन्हा प्रत्याशी

Sun, 16 Apr 2023 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 16 Apr 2023 09:23 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर गोरखपुर के 26 पार्षदों का भी टिकट घोषित कर दिया गया है। गोरखपुर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी घोषित किए जा चुके हैं। वहीं झांसी नगर के 51 पार्षद सीटों का भी टिकट घोषित किया जा चुका हैं।

विज्ञापन
Congress mayoral candidates declared in eight cities including Bareilly, Kanpur-Varanasi candidates already an
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने 11 नगर निगमों के मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। इसमें नगर निगम गोरखपुर से नवीन सिन्हा और नगर निगम प्रयागराज से अधिवक्ता प्रभाशंकर मिश्रा को कांग्रेस पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन से राजकुमार रावत, नगर निगम आगरा से लता कुमारी, नगर निगम फिरोजाबाद से नुजहत अंसारी, नगर निगम बरेली से डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, नगर निगम शाहजहांपुर से निकहत इकबाल, सहारनपुर नगर निगम से प्रदीप वर्मा, मेरठ नगर निगम से नसीम कुरैशी, मुरादाबाद नगर निगम से रिजवान कुरैशी और नगर निगम झांसी से अरविंद कुमार को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव और कानपुर नगर निगम से आशनी विकास अवस्थी को पहले ही मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। इस तरह से अब तक कुल 13 नगर निगम मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर गोरखपुर के 26 पार्षदों का भी टिकट घोषित कर दिया गया है। गोरखपुर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी घोषित किए जा चुके हैं। वहीं झांसी नगर के 51 पार्षद सीटों का भी टिकट घोषित किया जा चुका हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में संभल, आगरा, बदायूं, मैनपुरी, एटा, मथुरा मुरादाबाद अलीगढ़, अमरोहा, शामली, रामपुर के अलावा ललितपुर ,जालौन, फतेहपुर, देवरिया, जौनपुर, चंदौली जिले की सभी नगर पंचायतों नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए अध्यक्ष पद घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


रामपुर में कांग्रेस ने टिकट बदला
सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए वरुण मिश्रा को, प्रयागराज की नगर पंचायत फूलपुर में सायरा बानो एडवोकेट को और हंडिया नगर पंचायत में धर्मेंद्र कुमार जयसवाल को, कौशांबी की नगर पंचायत चरवा में रजनीश कुमार पांडे, गाजीपुर नगर पंचायत सादात में राम और जौनपुर की नगर पंचायत बदलापुर में मनीषा सिंह को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। रामपुर नगर पालिका परिषद में पूर्व में घोषित उम्मीदवार अरशद गुड्डू के स्थान पर सीमा रऊफ को अध्यक्ष पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में बनाए दो कार्यकारी अध्यक्ष
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने अलीगढ़ में दो कार्यकारी अध्यक्ष अनवर अकील और अजय शर्मा की नियुक्ति की है।

लखनऊ में संगीता जायसवाल या प्रियंका गुप्ता हो सकती हैं प्रत्याशी
कांग्रेस की लखनऊ के महौपार पद की प्रत्याशी संगीता जायसवाल या प्रियंका गुप्ता हो सकती हैं। इसके लिए दिन भर पार्टी नेताओं ने मंथन दिया। हाईकमान की सहमति लेने के बाद नाम की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed