फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress manifesto is dangerous to democracy says CM Yogi Adityanath.

UP: सीएम योगी बोले- कांग्रेस का घोषणापत्र लोकतंत्र के लिए घातक, वोट के जरिए उनके मंसूबों पर पानी फेरें

Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहता है। उन्होंने जनता से वोट के जरिए कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरने की अपील की है।

विज्ञापन
Congress manifesto is dangerous to democracy says CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लोकतंत्र के लिए घातक करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे के साथ चुनाव में उतरी थी। मगर पहले चरण से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देश के तालिबानीकरण से लेकर जनता की संपत्ति और पर्सनल लॉ जैसे मुद्दों को समर्थन दिया, जिसके जरिए वह मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहती है। भाजपा हर हाल में इसका पुरजोर विरोध करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सलाहकार सैम पित्रोदा का वक्तव्य सबने पढ़ा है। यूपीए सरकार रंगनाथ मिश्रा कमेटी और सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लेकर आई थी। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण में जबरदस्ती मुस्लिमों को डालकर ओबीसी के अधिकारों का बंदरबांट किया है। विरासत टैक्स, संपत्ति का एक्स-रे कराने की बात, संपत्ति को कब्जे में लेने की बात करके ये लोग मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


विरासत की संपत्ति का आधा हिस्सा लेने और पर्सनल लॉ जैसे कानून को फिर से लागू करने की बात ये लोग कर रहे हैं। देश का विभाजन इन्हीं कारणों से हुआ था। अगर कोई राजनीतिक दल ऐसा करने की कोशिश करेगा, तो उसका विरोध हर हाल में होगा। योगी ने कहा कि आम आदमी की संपत्ति पर डकैती डालने का प्रयास नहीं करने देंगे। जनता अपने एक-एक वोट के जरिए इस पर पानी फेरने का काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed