{"_id":"661c01847251a15375042d40","slug":"congress-list-ujjwal-raman-who-joined-congress-two-weeks-before-sp-gets-ticket-from-allahabad-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress List: सपा से दो सप्ताह पहले कांग्रेस में आए उज्जवल रमण को इलाहाबाद से टिकट, रायबरेली-अमेठी पर चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress List: सपा से दो सप्ताह पहले कांग्रेस में आए उज्जवल रमण को इलाहाबाद से टिकट, रायबरेली-अमेठी पर चुप्पी
Sun, 14 Apr 2024 09:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 14 Apr 2024 09:59 PM IST
सार
Congress Candidate List: कांग्रेस ने दो अप्रैल को पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह को इलाहाबाद से टिकट दिया है। यहां से भाजपा ने नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
दो अप्रैल को पार्टी में शामिल हुए थे उज्जवल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने रविवार को इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वह दो अप्रैल को सपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब सपा- कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। यहां से भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस में गठबंधन है। कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। पार्टी 14 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार उतार चुकी है। रविवार को 15वें उम्मीदवार के तौर पर इलाहाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह के नाम की घोषणा की गई। उज्जवल करछना से दो बार विधायक रहे और मुलायम सरकार में पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। इनके पिता रेवती रमण सिंह सात बार विधायक और 2004 से 2014 तक इलाहाबाद से सांसद और 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
रायबरेली और अमेठी सीट पर लगी निगाहें
कांग्रेस को गठबंधन में मिली 17 सीटों में रायबरेली और अमेठी छोड़कर अन्य सभी पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। ऐसे में अब लोगों की निगाह इन दोनों सीटों पर लगी हैं। देखना यह है कि इन दोनों सीटों पर परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतरता है अथवा पार्टी के दूसरे नेताओं को मौका मिलता है।
विज्ञापन