{"_id":"62d90994a6bed77d9f3bb617","slug":"congress-leaders-protest-against-interrogation-by-ed-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonia Gandhi: सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, बोले- ईडी का दुरुपयोग बंद करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, बोले- ईडी का दुरुपयोग बंद करो
Thu, 21 Jul 2022 01:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:41 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में ईडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने लखनऊ में ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
कांग्रेसी 'लोकतंत्र पर हमला बंद करो और ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग बंद करो' के पोस्टर लिए हुए थे। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनिया से पूछताछ के विरोध में देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुई हैं।
इसके पहले पार्टी ने राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया था। राहुल से इस मामले में ईडी ने 50 घंटे से अधिक पूछताछ की थी।
विज्ञापन