फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leader wants goddess sita statue in ayodhya with lord ram's statue.

कांग्रेस नेता की सीएम योगी से मांग, अयोध्या में भगवान राम के साथ मां सीता की भी लगे प्रतिमा

Thu, 13 Dec 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Dec 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
congress leader wants goddess sita statue in ayodhya with lord ram's statue.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता करन सिंह ने अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा के साथ ही मां सीता की प्रतिमा लगवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि इससे अयोध्या में सीता जी को 'उचित स्थान' मिल सकेगा।
विज्ञापन


करन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा कि योगी जी, मुझे पिछले सप्ताह सिमरिया जाने का मौका मिला। यह मिथिला की भूमि है। यहां मुझे एक ख्याल आया कि मिथिला मां सीता की प्राकट्य भूमि हैं। यहां से विवाह के बाद बहू बनकर वह अयोध्या गई थीं।  पर अयोध्या जाने के कुछ दिनों बाद ही उन्हें 14 वर्षों का वनवास झेलना पड़ा। जब वह वनवास से वापस आईं तो भी उन्हें अयोध्या में रहने का ज्यादा वक्त नहीं मिला। उन्हें गर्भवती होते हुए भी फिर से वनवास झेलना पड़ा।
विज्ञापन


इन बातों को ध्यान में रखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा के कम से कम आधी ऊंचाई तक मां सीता की प्रतिमा भी लगवाई जाए। जिससे कम से कम हजारों साल बाद सीता जी को अयोध्या में उचित स्थान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन सिंह ने ये पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यना के लिए लिखा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed