{"_id":"63a421b540c0675c130e66da","slug":"congress-leader-salman-khurshid-on-stopping-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : सलमान खुर्शीद बोले, न रुकेंगे न डरेंगे, यात्रा चलेगी, जिन्हें कोविड से डरना था वह कांग्रेस से डर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : सलमान खुर्शीद बोले, न रुकेंगे न डरेंगे, यात्रा चलेगी, जिन्हें कोविड से डरना था वह कांग्रेस से डर गए
Thu, 22 Dec 2022 07:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:54 PM IST
सार
सलमान खुर्शीद बृहस्पतिवार को राजधानी में माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम कोविड ही नही देश के हर मुद्दे पर साथ हैं, लेकिन ये साजिश अगर राजनैतिक है तो सफल नहीं होने दी जाएगी। अगर कोरोना आता भी है तो यात्रा नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि जिन्हें कोविड से डरना था वह कांग्रेस से डर गए हैं। ऐतिहासिक रूप ले चुकी भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर केंद्र सरकार के मंत्री कोविड प्रोटोकॉल के संबंध में पत्र लिख रहे हैं। अभी तक किसी को कोविड की परवाह ही नहीं थी। यही नहीं जब कोविड था तब भी परवाह नहीं की गई। अब यात्रा की व्यापक सफलता को देखते हुए लोग डर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद बृहस्पतिवार को राजधानी में माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम कोविड ही नही देश के हर मुद्दे पर साथ हैं, लेकिन ये साजिश अगर राजनैतिक है तो सफल नहीं होने दी जाएगी। अगर कोरोना आता भी है तो यात्रा नहीं रुकेगी। यात्रा जारी रहेगी लोगों को जोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ी तो मास्क लगाकर यात्रा को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि न डरना है न रुकना है। अगर कोविड को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रोटोकॉल लागू होता है, प्रस्तावित चुनाव स्थगित किए जाते हैं और सबके लिए समान प्रोटोकॉल का कोई निर्णय होगा तो उस पर हमारी पार्टी भी विचार करेगी। सिर्फ यात्रा को लेकर के प्रोटोकॉल की बात होगी तो यह गलत होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा, बोले- लोगों को फेस मास्क के लिए जागरूक करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ओबीसी आरक्षण में याचिकाओं पर सुनवाई आज, सरकार की मांग, मामला जल्द निस्तारित करें
यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद से यूपी में प्रवेश करेगी
सलमान खुर्शीद ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा बागपत, शामली होते हुए सोनीपत से हरियाणा में चली जाएगी। यात्रा यूपी में तीन दिन चलेगी। यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत हम लोग अनुमति मांग रहे हैं। अभी तक कहीं अनुमति देने से नहीं रोका गया।
किसान, पिछड़ा वर्ग, कामगार संग छात्रों पर फोकस
कांग्रेस यूपी में यात्रा के दौरान किसानों के अलावा पिछड़ा वर्ग, कामगार और छात्रों को विशेष रूप से जोड़ने की कोशिश में है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि ये यात्रा कांग्रेस की यात्रा नहीं है, बल्कि कांग्रेस इसका संचालन कर रही है। इसके जो भी पक्षधर हैं, उनका स्वागत है। विभिन्न दलों का भी स्वागत है। यूपी में यात्रा के दौरान 11000 राज्य यात्री होंगे, जो पूरी यात्रा में रहेंगे। इसके अलावा किसान, कालीन, दरी, चमड़ा उद्योग समेत विभिन्न कामगार वर्ग, श्रम यूनियनें भी आएंगी। विश्वविद्यालयों से छात्र प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पाल, राजभर व अन्य पिछड़ा व दलित वर्ग से जुड़े लोग, लोक कलाकार, भी यात्रा में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री अच्छे थियेटरमैन हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में मास्क पहने जाने के सवाल पर कहा कि वह अच्छे थियेटरमैन हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के लिए अलग प्रोटोकाल और बाकी के लिए अलग प्रोटोकोल हो या नहीं चलेगा।