{"_id":"660c5953f35fd88abe0ca103","slug":"congress-leader-pramod-tiwari-speaks-on-supreme-court-order-evm-vv-pat-issue-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस नेता बोले- ईवीएम पर्ची मामले में नोटिस लोकतंत्र में शुभ संदेश, वीवीपैट का सौ फीसदी मिलान हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस नेता बोले- ईवीएम पर्ची मामले में नोटिस लोकतंत्र में शुभ संदेश, वीवीपैट का सौ फीसदी मिलान हो
Wed, 03 Apr 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:45 AM IST
सार
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि वीवीपैट पर्चियों का शत प्रतिशत मिलान कराया जाना चाहिए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को नोटिस लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ईवीएम की पर्चियों की गिनती कराने के संबंध में नोटिस जारी करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में शुभ संदेश है। सर्वोच्च न्यायालय ने वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्चियों की भी गिनती के लिए दायर याचिका को गंभीरता से लिया है। निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे ईवीएम के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवाल को बल मिलता है। वीवीपैट पर्चियों का शत प्रतिशत मिलान कराया जाना चाहिए। राज्यसभा सदस्य तिवारी ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी द्वारा किए गए इस खुलासे को भी गंभीर बताया है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर स्वयं तथा आम आदमी पार्टी के चार नेताओं को भाजपा में शामिल होने का अनुचित दबाव बनाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर एक नहीं दो-दो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी का अलोकतांत्रिक हथकंडा अपनाया गया है। ऐसे में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन तैयार है।
विज्ञापन