{"_id":"60e13c698ebc3e9e943e3708","slug":"congress-leader-house-arrest-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का सुल्तानपुर दौरा: नजरबंद किए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बोले- सरकार का रवैया तानाशाही भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का सुल्तानपुर दौरा: नजरबंद किए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बोले- सरकार का रवैया तानाशाही भरा
Sun, 04 Jul 2021 10:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:15 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए सुल्तानपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। प्रशासन ने किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से होने वाली किरकिरी से बचना चाहता है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुल्तानपुर दौरे को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मुख्यमंत्री यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज- 3 का निरीक्षण व हलियापुर में वृहद पौधरोपण के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह का विरोध प्रदर्शन प्रशासन की किरकिरी न करा दे इस लिए पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह 'राणा, को उनके पैतृक आवास लामा बनकठा में नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
अभिषेक सिंह राणा के आवास के बाहर मोतिगरपुर थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। विपक्षी नेताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन