फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leader anoop patel arrested for mother-daughter self-immolation case

लोकभवन के सामने मां-बेटी आत्मदाह मामले में कांग्रेसी नेता अनूप गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Fri, 31 Jul 2020 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 Jul 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
congress leader anoop patel arrested for mother-daughter self-immolation case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ में लोक भवन के सामने मां-बेटी की आत्मदाह मामले में पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता अनूप पटेल को गुरुवार शाम साढे़ चार बजे लखनऊ-बाराबंकी बार्डर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक अमेठी के जामो कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी सोफिया का नाली के विवाद में दबंगों से 9 मई को मारपीट हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद सोफिया की बेटी गुड़िया ने आरोपी के बेटे अर्जुन सहित चार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। वहीं, अर्जुन की तहरीर पर सोफिया, गुड़िया सहित तीन लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 17 जुलाई को सोफिया व गुड़िया ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था।
विज्ञापन


पांच दिन बाद इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मां सोफिया की मौत हो गई। इस मामले में कांग्रेसी नेता अनूप पटेल, एक अन्य नेता कादर खान के बेटे सुल्तान और बहू आसमा सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 17 जुलाई की रात को ही पुलिस ने कादर खान, सुल्तान और आसमा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अनूप पटेल फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed