{"_id":"651079cf937661063d057ca5","slug":"congress-increased-focus-on-30-seats-in-the-first-phase-congress-is-busy-preparing-for-lok-sabha-elections-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : कांग्रेस ने पहले चरण में 30 सीटों पर बढाया फोकस, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : कांग्रेस ने पहले चरण में 30 सीटों पर बढाया फोकस, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
Sun, 24 Sep 2023 11:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:33 PM IST
सार
कांग्रेस कमेटी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है, लेकिन अमेठी, रायबरेली सहित 30 सीटों पर विशेष रूप से फोकस कर रही हैं। इन सीटों पर बूथ कमेटी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
अजय राय
विस्तार
कांग्रेस कमेटी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है, लेकिन अमेठी, रायबरेली सहित 30 सीटों पर विशेष रूप से फोकस कर रही हैं। इन सीटों पर बूथ कमेटी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
अभी इंडिया गठबंधन के तहत सीटों का अंकगणित साफ नहीं हुआ है। सपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मऊ में बयान दिया कि सपा ने उनके साथ धोखा किया। इस बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह सीटें बांटने का काम करेगी। इस तरह की बयानबाजी के बीच कांग्रेस प्रदेश की सभी 80 सीटों पर तैयारी का दावा कर रही है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने 80 लोकसभा क्षेत्र को तीन श्रेणी में बांट रखा है।
विज्ञापन
ए श्रेणी में प्रदेश की 30 लोकसभा क्षेत्र हैं। जबकि 30 बी और 20 श्रेणी में हैं। यह श्रेणी निर्धारण पूर्व में मिले वोटबैंक के हिसाब से की गई है। ऐसे में अभी तक ए श्रेणी के 30 लोकसभा क्षेत्र की बूथ कमेटी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसकी निगरानी खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कर रहे हैं। इसमें रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, फूलपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, झांसी, सहारनपुर, नगीना, मुरादाबाद, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, धौरहरा, पीलीभीत, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, घोसी, जौनपुर, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, गोंडा, डूमरियागंज, महराजगंज, सलेमपुर, चंदौली, राबर्ट्सगंज आदि सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिम्मेदार
प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी चल रही है। पार्टी के सभी पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों को तैयारी करने के लिए कहा गया है। कई लोकसभा क्षेत्रों में बूथवार कमेटियां गठित हो गई हैं तो कुछ में गठन चल रहा है। संगठन हर स्तर पर तैयारी कर रहा है। जहां तक गठबंधन का सवाल है तो यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। वहां से मिले निर्देश के तहत आगे का कदम उठाया जाएगा, लेकिन पार्टी अपनी प्राथमिकता के आधार पर तैयारी कर रही है। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरें और जीतें। - अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस